कटनी ग्रामीण: बकलहटा में टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से बची बारातियों की जान, पत्थर से टकराई पिकअप
बकलहटा में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप अचानक सड़क पर असंतुलित हो गई। स्थिति बिगड़ते देख चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे रखे भारी पत्थर से टकरा गई।