रूड़की: हरिद्वार रोड पर शनि देव मंदिर के पीछे अवैध कॉलोनी को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
रुड़की में हरिद्वार रोड पर शनि देव मंदिर के पीछे कमल किशोर के द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आज हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्यवाही की है। जिसके चलते प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीन के जरिए इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी कई कॉलोनी पर कार्यवाही की गई है।