रूड़की: रुड़की कोतवाली क्षेत्र की युवती ने युवक से तोड़ा रिश्ता, युवक ने लाखों के गिफ्ट वापस मांग लिए
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक से रिश्ता तोड़ दिया है। जिसके बाद युवक ने युवती को दिए गए लाखों के गिफ्ट वापस मांग लिए है। जिसके बाद आज मामला कोतवाली पहुंच गया है। जहां पर युवक ने लाखों के गिफ्ट वापस दिलाने की पुलिस से मांग की है। युवती ने गिफ्ट वापस करने से मना कर दिया है। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा है।