गभाना: कटरा स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पर मेले का आयोजन, देर शाम तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
गभाना क्षेत्र के गांव कटरा स्थित प्राचीन मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में अषाण मास के दूसरे मंगलवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम करीब सात बजे तक लगातार चलता रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता विंध्यवासिनी के दर्शन कर सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहलाली की मनोकामनाओं की।