दावथ: योगधरा गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एसी एसटी मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा।
Dawath, Rohtas | Apr 21, 2024 दावथ। दावथ पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगधरा गांव से आर्म्स और एसी एस टी मामले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि बीते 29 फरवरी को मारपीट और हवाई फायरिंग को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा दर्ज कराए मामले के प्राथमिक अभियुक्त नीतिश कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर आवश्यक कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेजा गया है।