देवघर: शहर के विभिन्न स्थानों के साथ पंडित शिवराम झा चौक पर लगा वाहनों का लंबा जाम
शुभ तिथि होने के कारण बाबा मंदिर के समीप पंडित शिवराम झा चौक पर बड़ी संख्या में बाहर से आने वाली यात्रियों के द्वारा बड़ी और छोटी वाहनों को जहां-तहा लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पाकर यातायात पुलिस गुरुवार दोपहर 1:00 बजे पहुंची और जाम को हटाने की कोशिश में लग गई।