रामपुर बघेलान: सज्जनपुर स्कूल में जन शिक्षक ₹1200 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त रीवा ने महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 को बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। आवेदक मनोज प्रताप सिंह की शिकायत पर आरोपी महेंद्र पांडे, जन शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर, रामपुर बाघेलान (सतना) को 1200 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी क्रमोन्नति प्रकरण सुधारकर ट्रेजरी भेजने के