बरौनी: सोनपुर मंडल में रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में रेलवे राजस्व की सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है।