शाहदरा में पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही गंगाजल की नई पाइपलाइन का आज निरीक्षण किया गया। कार्य की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्य समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्षद विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।