हरलाखी थाना पुलिस ने पूर्व के मारपीट मामले में नामजद चार फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी मिथिलेश मंडल, कमलेश मंडल, सोनू मंडल व राजा मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब तीन वर्ष पूर्व भूमिविवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमे दोनो पक्षों के कई लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए थे।