राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब बिनियाखेड़ी गांव में 18 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले सामुदायिक भवन एवं पैवर्स निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे।