चैनपुर: बांसडीह में आवास प्लस से गायब योग्य लाभुकों का नाम फिर से जोड़ा जाएगा, डीसी के आदेश पर कवायत तेज
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बांसडीह पंचायत में 637 योग्य लाभुकों का सर्वे कर उनका नाम आवास प्लस में जोड़ा गया था, लेकिन 293 योग्य लाभुकों का नाम सूचि में नहीं होने से लोग उग्र हैं। इस मामले में उपायुक्त ने गंभीरता दिखायी एवं योग्य लाभुकों का नाम सूचि में शामिल करने का निर्देश दिया है। ऐसे में इसकी कवायद तेज कर दी गयी है।