बक्सर पटना फोरलेन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वीर कुंवर सिंह पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। जिसके कारण शुक्रवार को लगभग 2 बजे अपराह्न में अचानक जाम की स्थिति कायम हो गई. ट्रक के खराब होने से पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा।