जारी प्रखंड परिसर में वृद्ध व असहायों के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कंबल का वितरण किया। बता दे की राज्य में अभी शीत लहरी का प्रकोप है। ठंड में काफी वृद्धि हो गई है जिसको लेकर प्रशासनिक पहल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में वृद्ध असहाय व अन्य लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर जारी प्रखंड के मुखिया चाजरेन मिंज व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।