रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में अचानक हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
सोनभद्र जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार की दोपहर 1 बजे रॉबर्ट्सगंज में गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है आपको बता दे की सुबह में तेज धूप और भारी उमस से जहां लोग घरों में दुबके थे वहीं दोपहर में मौसम में हुए बदलाव के साथ हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली और खुशनुमा मौसम के साथ लोग बाहर निकले