गोविंदपुर अमलाटांड़ मदरसा में 24 बच्चों ने हाफिजे कुरान की पढ़ाई पूरी की। दारुल उलूम देवबंद के मौलाना मुजम्मिल कासमी और अन्य ने बच्चों को सफ़ा बांधकर सम्मानित किया। जिला परिषद सोहराब ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मदरसा में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।