जगदलपुर: टाउन हॉल में बाबा साहब अंबेडकर पर संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने दी जानकारी
मंगलवार दोपहर 2:00 बजे टाउन हॉल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में संविधान का सदैव नमन कर सम्मान किया है। भाजपा द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर का सम्मान अभियान सतत मनाया जा रहा है।