लक्ष्मी नगर: दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बेसमेंट में सोमवार शाम एक किताब की दुकान में भीषण आग लग गई. अचानक उठी लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया और आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई.