कुनकुरी: कुनकुरी में रावण दहन के दौरान विवाद, दो भाइयों पर मामला दर्ज, पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की
खेल मैदान कुनकुरी में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान नियम तोड़कर रावण जलाने और विवाद फैलाने के मामले में पंकज अग्रवाल और उसके भाई नीरज अग्रवाल के खिलाफ थाना कुनकुरी में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रविवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक हेडा की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ।