पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ
Pakaur, Pakur | Nov 29, 2025 झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत सह विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोग अदालत में बिजली से संबंधित 67 वाद का निष्पादन किया गया और 20 लाख 48 हजार 59 रुपए का समझौता कराया गया।