गैरतगंज: गढ़ी वन परिक्षेत्र में सागौन तस्करों का हमला, 30 पेड़ काटे; चार गिरफ्तार, कई फरार
रायसेन जिले के गढ़ी वन परिक्षेत्र की मुड़ियाखेड़ा बीट क्रमांक-30 में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया। तस्करों ने करीब 30 सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी की, लेकिन वन विभाग की छापेमार कार्रवाई के चलते उन्हें लकड़ी मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। व