सुपौल: ब्रह्म स्थान चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर, सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल
Supaul, Supaul | May 5, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के ब्रह्म स्थान चौक पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना करीब दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया