26 जून नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ के कनारी गांव में 80वीं उत्तराखंड एनसीसी वाहिनी ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई। ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। ग्राम प्रधान ने इस पहल की सराहना की।