गिरिडीह: लग़दा गांव में सड़क हादसे में 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अहिल्यापुर के लग़दा गांव निवासी 52 वर्षीय बाबूलाल मुर्मू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को 11 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बाबूलाल मुर्मू किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान टुंडी थाना क्षेत्र के चकमानपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। हादसा इतना जोरदार था, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।