भरतपुर: गढ़ीबाजना इलाके में लेपर्ड का मूवमेंट, गाय का किया शिकार, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
भरतपुर के गढ़ी बाजना इलाके में एक लेपर्ड ने एक गाय पर हमला कर दिया। हमले में गाय की मौत हो गई। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने सुबह प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि 1 महीने से गांव में लेपर्ड का मूवमेंट है। लेपर्ड गांव के कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग से इसकी शिकायत की गई है।