सागर-गढ़ाकोटा रोड पर कार में आग लगने से हुई सीमा पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर शव को कार में रखकर ज्वलनशील पदार्थ से आग लगा दी, ताकि मामला एक्सीडेंट लगे। गुरुवार दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने लगातार बयान बदलते रहा।