कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन बना प्रेमी युगलों का अड्डा, यात्री परेशान
कोडरमा रेलवे स्टेशन परिसर में इन दिनों प्रेमी युगलों की बढ़ती मौजूदगी से महिला यात्रियों और बुजुर्गों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का बुधवार को 1 बजे आरोप है कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय के आसपास खुलेआम बैठकर आपत्तिजनक हरकतें की जा रही हैं, जिससे परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग असुविधा महसूस कर रहे हैं।