बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से नोवामुंडी हुआ जलमग्न नोवामुंडी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और पूरे क्षेत्र में बारिश का दौर देखने को मिला। सुबह से रुक-रुक कर बरस रहे बादलों ने शाम करीब 4 बजे फिर जोर पकड़ा और देखते ही देखते तेज बारिश ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया। बादलों की गड़गड़ाहट और आसमान में चमकती बिजली के बीच हुई जोर