परैया: परैया पुलिस ने 20 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को कोंच थाना के पुनिया बिगहा से किया गिरफ्तार
Paraiya, Gaya | Oct 17, 2025 परैया थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी है। वर्ष 2005 में दर्ज एक हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 20 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कोंच थाना क्षेत्र के पुनिया बिगहा से पुलिस ने पकड़ा। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि हत्या के केस के आरोपी गनौरी यादव की लंबी समय से तलाश थी। जिसको कोंच थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।