दरभंगा: शादी से 9 दिन पहले बॉयफ्रेंड की मौत, गर्लफ्रेंड अस्पताल में भर्ती; ट्रैक्टर से रौंदे गए, शादी की खरीदारी करने जा रहे थे
बहेड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों की शादी आगामी 26 अप्रैल को होनी थी। मृतक की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के नमती गांव निवासी सुरेश दास के पुत्र राकेश कुमार दास थे।