पुलिस को शुक्रवार को शाम चार बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि जाजनखेड़ी में एक व्यक्ति एक रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है। सूचना के आधार पर ईसागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जाजनखेड़ी निवासी 38 वर्षीय शिशुपाल लोधी को सट्टा पर्ची काटते हुए पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।