मोहनलालगंज: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को साइबर अपराधों से जागरूक किया गया
नगराम थाना की मिशन शक्ति टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंक फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और महिला शक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।