मोहनिया: आज से बिजली बिल 15 पैसे प्रति यूनिट हुआ कम, मोहनिया अनुमंडल के ग्रामीणों ने जताई खुशी
आज से बिजली बिल 15 पैसे प्रति यूनिट कम हो जाएगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए घोषित बिजली दर आज से पूरे बिहार में लागू हो रही है। इसके लागू होने से बिजली बिल में 15 पैसे प्रति यूनिट की कमी आएगी। मोहनिया अनुमंडल के ग्रामीणों में इसको लेकर काफी खुशी देखी जा रही है।