मोहनिया: मतदाता जागरूकता को लेकर कैमूर पुलिस और मीडिया के साथ मोहनिया में हुआ एकदिवसीय मैच लोगों को किया गया जागरूक
Mohania, Kaimur | Mar 31, 2024 कैमूर जिले में राष्ट्रीय औसत से अधिक मतदान हो इसको लेकर कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर कई जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैमूर पुलिस के द्वारा कैमूर पुलिस और मीडिया के साथ एक दिवसीय मैच का आयोजन हुआ और लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया।