मोहनिया: चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर, विवादित पोस्ट डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएसपी मोहनिया
मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। विवादित पोस्ट डालने वाले पर पुलिस नजर बनाए रखी है। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विवादित पोस्ट डाला जाएगा तो उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।