मथुरा: नागरिक सुरक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस मथुरा में मनाया गया, डीएम ने स्वयं सेवकों का किया सम्मान
नागरिक सुरक्षा विभाग का 63 वा स्थापना दिवस शनिवार को कलेक्ट प्रांगण स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर आस्था और सम्मान के साथ मनाया गया जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा का ध्वज फहराकर शुभारंभ किया एवं स्वयंसेवकों को कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना की शपथ दिलाई तथा कर्तव्य निष्ठा स्वीकार करने वाले को सम्मान भी दिया गया कार्यक्रम का संचालन दीपक चतुर्वेदी ने किया