मथुरा: 6 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और SSP ने लिया जायजा
6 दिसंबर की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है शनिवार की दोपहर 1:00 बजे डीएम और एसएसपी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर एवं शाही ईदगाह का मध्य क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया दोनों बड़े अधिकारियों ने पैदल भ्रमणकर सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की