शेखपुरा: भादौस मोड़ के समीप ई रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल, इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल
भदौस मोड़ के समीप ई रिक्शा का पहिया खुल जाने से अचानक ई रिक्शा पलटी मार दिया। जिस पर सवार चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। घायलों की पहचान दरियापुर गांव निवासी प्रतिमा देवी,अंजली कुमारी, मुनिता देवी,मौसम कुमारी, सदाशिव यादव सहित एक अन्य घायल हो गया। जिसमें से पांच लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।