शेखपुरा: मड़पसोना मोहल्ले में शादी के बाद रिसेप्शन की तैयारी के दौरान गैस लीक होने से घर मे लगी आग में लाखों का हुआ नुकसान
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मड़पासोना मोहल्ले में शादी के 2 दिन बाद रिसेप्शन की तैयारी के दौरान गैस लीक होने से घर में आग लग गई। इस आग लगी की घटना में लाखों का नुकसान हो गया। यह घटना मोहल्ले के विजय मालाकार के घर में घटित हुई है। इस शादी समारोह के दौरान घर मैं लाई गई शादी समारोह की सामग्रियों सहित अन्य चीज जलकर राख हो गई।