शेखपुरा: बिहटा गांव में एक युवक की हुई हत्या, परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
बिहटा गांव में तीन दिनों से लापता युवक का शव एक अर्धनिर्मित मकान में मिला है। मृतक की पहचान बिहटा निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई रवि कुमार ने बताया कि 17 तारीख की रात को मृतक का दोस्त राहुल कुमार उसे बुलाने आया था। जिसके बाद आज साहिल मृत अवस्था में मिला है।