गंधवानी: बाग में बीईओ अरविंद नायक हटाए गए, सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य डीएस बघेल ने पदभार ग्रहण किया
Gandhwani, Dhar | Aug 19, 2025 जनजातीय विकास विभाग के सहायक आयुक्त नरोत्तम वर्कडे ने बाग विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीइओ के अतिरिक्त प्रभार से अरविंद नायक को हटा दिया है। उनकी जगह बाग के सांदीपनि स्कूल के प्राचार्य डी. एस. बघेल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण किए जाने के दौरान शिक्षकों ने नवागत बीईओ का स्वागत किया गया।