सिवनी के विकासखंड बरघाट के ग्राम जेवनारा के कृषक दिनेश राहंगडाले ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की डीबीटी योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर बेलर यंत्र खरीदकर धान फसल अवशेष प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया है। बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार, राहंगडाले ने अपने खेत में बेलर यंत्र से नरवाई को बंडलों में बदलकर सुव्यवस्थित भंडारण और परिवहन को अपनाया।