हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत कौवाखोह एनएच 139 किनारे रविवार की शाम 5:00 बजे तक पलामू एग्रोग्रीन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं वर्मा हॉस्पिटल, पड़वा मोड़ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हरिहरगंज बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी एवं सीओ मनीष कुमार सिन्हा, पूर्व सिविल सर्जन मोतीराम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।