गोपालगंज: गुलौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर चार लोगों को जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।