टोंक: बनास नदी पुलिया पर ट्रेलर-कंटेनर हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक को करीब ढाई घंटे बाद निकाला गया
Tonk, Tonk | Jan 28, 2026 टोंक बनास नदी पुलिया पर मंगलवार रात्रि में एक ट्रेलर ने कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते कंटेनर बनास नदी पुलिया के डिवाइडर के बीच बने गैप में झूल गया। वहीं ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक महावीर फस गया। जिसको करीब ढाई घंटे बाद गैस कटर की सहायता से केबिन को काटकर बाहर निकाला गया।