दनियावां: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से एक युवक लापता, पुलिस कर रही है तलाश
Daniawan, Patna | Apr 12, 2025 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बड़ी केवई गांव से 32 वर्षीय युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लापता युवक ओजिर पासवान का पुत्र चंदन कुमार बताया गया है। बताया जाता है कि वह बीते शुक्रवार कि शाम से लापता है। इस सन्दर्भ मेें लापता युवक के पिता ओजिर पासवान ने शाहजहांपुर थाने मेें गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को ले कर जांच में जुट गई है।