दनियावां: शाहजहांपुर के हसनपुर में सामाजिक तत्वों ने खेत में आग लगाने की कोशिश की, तत्परता से फसल बचाई गई
Daniawan, Patna | Apr 10, 2025 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के एक खेत में लगी गेंहू के फसल में असमाजिक तत्व के लोगों ने आग लगा दी। खेत में पुआल रखकर आग लगाई गई। जानकारी होते ही ग्रामीण खेत की ओर दौड़े तथा आग पर किसी तरह काबू पाया तथा फसल को जलने से बचा लिया। इस सन्दर्भ मेें खेत मालिक प्रमोद कुमार ने शाहजहांपुर थाने मेें असमाजिक तत्व के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।