दनियावां: भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, ढोल-बाजे की धुन पर नाचते दिखे
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दनियावां में कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दनियावां के मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। पार्टी के संस्थापक रहे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी। साथ ही शोभा यात्रा निकाली गई ।