दनियावां: निमी मननपुर गांव में अखंड कीर्तन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
बुधवार को दनियावां प्रखंड के निमी मननपुर टोला स्थित शिव मंदिर में 24 घंटा अखंड कीर्तन को ले कर ढाई सौ से अधिक की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने कलश लेकर पैदल निमी गांव से चल कर फतुहा के त्रिवेदी संगम पहुंच कर विधिवत मंत्रोंचारण के बाद कलश में गंगा जल भर कर वापस गाजे बजे के धुन पर नाचते गाते अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गए। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।