भोरे: खुशियाल छापर गांव में अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी की,मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की
थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव में आए एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने किसी अनहोनी की चिंता जताते हुए थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिक की में कटेया थाना क्षेत्र के देउलिया गांव निवासी राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि वह खशीहाल छापर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे।